सरायकेला: सरायकेला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ मेहता के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को बार भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया. बार अध्यक्ष प्रभात कुमार की अध्यक्षता में हुई इस सभा में अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा.
न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता
शोकसभा के दौरान सरायकेला और चांडिल के अधिवक्ताओं ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कलमबंद रखा. सभी न्यायिक और अन्य संबंधित कार्यों से दूरी बनाए रखी गई.
मिलनसार और सहयोगी व्यक्तित्व के धनी
स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ मेहता, जिनकी आयु लगभग 76 वर्ष थी, अपनी सरलता, हंसमुख स्वभाव और सहयोग की भावना के लिए अधिवक्ता समाज और न्यायिक अधिकारियों के बीच लोकप्रिय थे. उनके निधन को जिला अधिवक्ता संघ ने अपूरणीय क्षति बताया.
अधिवक्ताओं ने साझा किए विचार
सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली पर अपने विचार साझा किए. सभी ने एक स्वर में कहा कि उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता.
शोकसभा में शामिल अधिवक्ता
इस अवसर पर उपाध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल, सचिव देवाशीष ज्योतिषी, सह सचिव जलेश कवि, कोषाध्यक्ष लखींद्र नायक, और अधिवक्तागण कामाख्या प्रसाद दुबे, आशीष पात्र, निर्मल आचार्य, असित सारंगी, प्रमोद ज्योतिषी, सुनील सिंह, अर्जुन महतो, विभीषण महतो सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: Saraikela: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, कुछ का मौके पर हुआ निपटारा
There is no ads to display, Please add some



















































