Potka: भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष का वर्णन

पोटका:  पोटका के हरिणा पंचायत, नारायणपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथामहोत्सव का अंतिम दिन बेहद रोचक और भावपूर्ण रहा। वृंदावन धाम से आए कथा व्यास आदित्य पंडित जी महाराज ने कथा वाचन के दौरान सुदामा चरित्र का वर्णन किया।

कथा में बताया गया कि सुदामा जी, जितेंद्र और भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षाटन कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले सुदामा जी, गरीब होते हुए भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते थे। उनकी पत्नी सुशीला बार-बार आग्रह करती थीं कि कृष्ण द्वारकाधीश हैं, उनसे मिलने जाइए, शायद हमारी मदद हो जाए।

सुदामा जी पत्नी के कहने पर द्वारका पहुँचे। द्वारपाल ने कृष्ण को सुदामा के आगमन की सूचना दी। कृष्ण ने सुनते ही नंगे पांव दौड़कर मित्र को गले लगा लिया। उनकी दुर्दशा देखकर कृष्ण की आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी। कृष्ण ने सुदामा जी को सिंहासन पर बैठाया और उनके चरण धोए। सभी पटरानियां सुदामा से आशीर्वाद लेने लगीं।

सुदामा जी भगवान की कृपा से अपने यहां महल बनाने के बावजूद अपनी फुस से बनी कुटिया में रहकर भगवान का स्मरण करते रहे। कथा का संदेश स्पष्ट था कि जब-जब भक्तों पर विपत्ति आती है, प्रभु स्वयं उनके तारणहार बनकर आते हैं।

कथा के अगले प्रसंग में सुखदेव जी ने राजा परीक्षित को सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा सुनाई, जिससे उनके मन से मृत्यु का भय समाप्त हो गया। इस दौरान तक्षक नाग राजा परीक्षित को डंसता है, लेकिन कथा श्रवण के कारण राजा परीक्षित भगवान की परमधाम में पहुँच जाते हैं। इस प्रसंग ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भक्ति और जीवन-मूल्यों की सीख दी।

कथा के दौरान नारायणपुर गांव के ग्राम प्रधान ताराशंकर मंडल ने राधा-कृष्ण मंदिर और गेस्ट हाउस निर्माण हेतु आदित्य पंडित जी महाराज के नाम 21 डिसमिल जमीन दान करने की घोषणा की। दान के समय व्यासपीठ पर वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। निर्माण हेतु भूमि पूजन अगले रविवार को किया जाएगा।

भागवत कथा के अंतिम दिन कथा संचालन नारायणपुर निवासी संचिता मंडल उर्फ़ बेबी मंडल और उनके परिवार द्वारा किया गया। कथा समाप्ति पर प्रसाद और भोजन आयोजक मंडली एवं सहपाठियों द्वारा वितरित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर, 300 लोगो के रक्त नमूने संग्रहित

जादूगोड़ा : जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Potka : महाष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु पोटका : महाष्टमी के अवसर पर सोमवार को हल्दीपोखर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल में मां दुर्गा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time