Dhanteras 2025: शुभ योगों के साथ होगी दिवाली की शुरुआत, ज्वेलरी बाजारों में दिखी जबरदस्त रौनक

जमशेदपुर:  धनतेरस यानी धन त्रयोदशी से दिवाली पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन धन के देवता कुबेर, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। परंपरा के अनुसार इस दिन यमराज के नाम से दीप जलाया जाता है, जिसे यम दीपदान कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दीपक से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार में दीर्घायु आती है।

कब मनाई जाएगी धनतेरस
दृक पंचांग के अनुसार,
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि
आरंभ: 18 अक्टूबर (शनिवार) दोपहर 12:18 बजे
समाप्त: 19 अक्टूबर (रविवार) दोपहर 1:51 बजे
प्रदोष काल को देखते हुए धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर शनिवार को मनाया जाएगा। इसी दिन से दीपावली उत्सव का आरंभ भी होगा।

शुभ योग और नक्षत्र
इस बार धनतेरस पर ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो इसे और अधिक शुभ बनाता है।
ब्रह्म योग: 18 अक्टूबर सुबह से लेकर रात 1:48 बजे तक रहेगा।
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र: दोपहर 3:41 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी प्रभावी होगा।

इसे भी पढ़ें : Deepawali 2025: दिवाली तक हर दिन शुभ योग, जानिए किस दिन क्या खरीदना रहेगा लाभदायक

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस की पूजा संध्या काल में करना सबसे शुभ माना गया है।
पूजन समय: शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक
वृषभ काल: शाम 7:16 से रात 9:11 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:43 से 5:33 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:29 बजे तक

यम दीपदान का महत्व
धनतेरस पर संध्या के समय यमराज के नाम दीप जलाना शुभ माना गया है। यम दीपदान का समय: शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक है। घर के बाहर दक्षिण दिशा में दीप जलाने से माना जाता है कि घर में शांति और सुरक्षा बनी रहती है तथा परिवार के सदस्य दीर्घायु होते हैं।

जमशेदपुर में धनतेरस की तैयारी, बाजारों में उमड़ी भीड़
धनतेरस को लेकर जमशेदपुर के बाजारों में रौनक देखी जा रही है। ज्वेलरी दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोना-चांदी की खरीदारी को शुभ मानते हुए लोग गहने, सिक्के और अन्य कीमती वस्तुएं खरीद रहे हैं। सोने-चांदी के दामों में तेजी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। मध्यम वर्ग के लिए राहत की खबर यह है कि छगनलाल दयाल जी नव्या डायमंड ने 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 15,000 रुपये रखी गई है। शादी-ब्याह और उपहार के लिए यह नया विकल्प लोगों को खासा पसंद आ रहा है। ज्वेलरी दुकानों में डिस्काउंट ऑफर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम
धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड में है। सभी प्रमुख ज्वेलरी दुकानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सिटी एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी लगातार बाजारों का निरीक्षण कर रहे हैं। सभी ज्वेलरी दुकानों के सीसीटीवी कैमरे पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़े गए हैं। साथ ही एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दी जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kartik Pradosh Vrat 2025: धनतेरस के साथ कार्तिक प्रदोष, लक्ष्मी-कुबेर और शिव की कृपा पाने का मौका – जानें पूजा और मुहूर्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

    Spread the love

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time