जमशेदपुर: झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के खेल विभाग के संयुक्त प्रयास से जमशेदपुर स्थित टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिनांक 18 एवं 19 सितंबर 2025 को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और जे.एस.एस.पी.एस. के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों का चयन करना था। जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक प्रतिभा चयन की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।
प्रतियोगिता के पहले दिन, 18 सितंबर को फुटबॉल और तीरंदाजी में मुकाबले हुए, जबकि दूसरे और अंतिम दिन, 19 सितंबर को बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी और कुश्ती की चार विधाओं में खिलाड़ी शामिल हुए। लगभग 454 प्रतिभागियों (284 बालक और 170 बालिका) ने 10-14 वर्ष और 16-22 वर्ष के दो आयु वर्गों में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने पहले बैटरी टेस्ट और उसके बाद संबंधित खेलों के स्किल टेस्ट पूरे किए।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025, जो रांची में आयोजित होगी, में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को झारखंड सरकार के आवासीय प्रशिक्षण शिविरों में रिक्तियों के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के सफल संचालन में पूर्वी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ, जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की की अहम भूमिका रही।
प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन में जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की, अजय कुमार, मनीष जोंको, ऋषिकेश बारिक, ब्रज किशोर राम, डे बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षिका सुप्रभा पांडा, रतनेश कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर, भास्कर, गोपाल, अनुपम सिंह, पूजा कुमारी, डब्लू रहमान, एम. अरशद, नितिन कुमार, समीर सोरेन, सुश्री केराई, किशन बेसरा, रंजीत कुमार, रंजीत मुरमू और खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा ने विशेष योगदान दिया। प्रतियोगिता का समापन 19 सितंबर को संध्या 4 बजे सफलतापूर्वक हुआ।














































