Jamshedpur: धर्म प्रचार तक सीमित रहे अकाली दल, कुलबिंदर सिंह ने चेताया

जमशेदपुर:  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने धर्म प्रचार अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह खालसा से अपील की है कि वे सीजीपीसी के तथाकथित प्रधान सरदार भगवान सिंह के प्रभाव से बचें। उन्होंने कहा कि भगवान सिंह हमेशा अपनी मर्जी थोपने की कोशिश करते हैं और अकाली दल की अनुशंसा राय की अनदेखी करते हैं।

कुलबिंदर सिंह ने कहा कि अकाली दल को बारीडीह का मामला याद रखना चाहिए, जब सरदार अवतार सिंह सोखी और जत्थेदार कुलदीप सिंह को अयोग्य ठहराने की रिपोर्ट सीजीपीसी को भेजी गई थी। उस रिपोर्ट को मानने के बजाय, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहेब ज्ञानी बलदेव सिंह के पास झूठी रिपोर्ट भेजी गई और उन्हें तलब किया गया।

उन्होंने कहा कि अकाली दल को यह भी याद रखना चाहिए कि जब साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद के उम्मीदवारों की धार्मिक स्क्रूटनी करनी थी, तब अराजक तत्वों ने उम्मीदवारों को मुख्यालय में प्रवेश से रोक दिया था। सवाल है कि उस समय अकाली दल ने उन तत्वों के खिलाफ पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की।

कुलबिंदर सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि जब अदालत ने उपाध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह की याचिका पर 31 मार्च 2026 तक स्थगन आदेश जारी कर दिया है, तो क्या सीजीपीसी का प्रधान संविधान और न्यायपालिका से ऊपर है?

उन्होंने कहा कि धर्म प्रचार अकाली दल को अपनी भूमिका धार्मिक प्रचार तक ही सीमित रखनी चाहिए और किसी व्यक्ति के हाथ का खिलौना नहीं बनना चाहिए। यदि शनिवार को होने वाली उम्मीदवारों की स्क्रूटनी में अदालत के आदेश की अनदेखी हुई, तो इसे न्यायालय की अवमानना माना जाएगा।

कुलबिंदर सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह खालसा को चाहिए कि वे अदालत के आदेश का सम्मान करें, क्योंकि अनुभव यही बताता है कि यदि निर्णय भगवान सिंह की पसंद के मुताबिक न हो, तो उसे अमान्य कर दिया जाता है, जैसा कि बारीडीह मामले में हुआ था।

 

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

    जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

    Spread the love

    Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

    जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time