बहरागोड़ा: खण्डामौदा गांव के दुर्गा मंडप परिसर में स्थित उत्कल सम्मिलनी तारापद षाड़ंगी पाठागार में मंगलवार को डॉ. राधानाथ रथ की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षक लक्ष्मण चंद्र गिरी ने डॉ. राधानाथ रथ के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि डॉ. रथ ने झारखंड में ओड़िया भाषा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई।
गिरी ने आगे बताया कि डॉ. राधानाथ रथ ने खंडामौदा, पाँचरुलिया, बहरागोड़ा, गुहियापाल, मौभंडार और मुसाबनी सहित कई क्षेत्रों में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की मूर्तियों की स्थापना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में हरिपद पाल, बनमाली बेरा, संजय राणा, बेनुधर मंडल, बंशीधर महापात्र, सुधांशु महापात्र, मोतिलाल महापात्र, सोमाय सिंह, इंद्रजीत दास, रामचंद्र बेज, शेख मुश्ताक हुसैन, बंकिम पाइकिरा, तपन बेरा, श्यामसुंदर बारीक, सुब्रत बेरा और मंगला नायक सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: जामिरडीहा में 15वें वित्त आयोग की योजना से बनेगी पक्की नाली, हुआ शिलान्यास