बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बांसदा और मटिहाना उप-स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ताओं की टीम ने गहन निरीक्षण किया।
डॉ. एंजेलिन जौनर और डॉ. शेखर लाल प्रधान के नेतृत्व में आई टीम ने केंद्रों की साफ-सफाई, आवश्यक दवाइयों का स्टॉक, और ANM द्वारा संचालित टीकाकरण कार्यक्रम के कवरेज और प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया।
इस मूल्यांकन के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू भी मौजूद रहे और टीम को आवश्यक जानकारी प्रदान की। मूल्यांकन के बाद राष्ट्रीय टीम इन उप-स्वास्थ्य केंद्रों को एक विशिष्ट ‘ग्रेड’ प्रदान करेगी। यह ग्रेड केंद्रों की सेवाओं की गुणवत्ता और मानकों के अनुपालन को दर्शाएगा।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: खण्डामौदा में डॉ. राधानाथ रथ की जयंती, सामाजिक योगदान को किया याद
There is no ads to display, Please add some



















































