नई दिल्लीः चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) को सूचना के अधिकार के तहत एसबीआई ने जो जानकारी प्रदान की है, उसके अनुसार बीजेपी ने राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे अधिक आय दर्ज की है. रिपोर्ट्स के अनुसार छह राष्ट्रीय दलों द्वारा अर्जित कुल आय में भाजपा की कमाई 74.57% थी. भाजपा ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 4,340.473 करोड़ रुपये की आय घोषित की, लेकिन इसमें से केवल 50.96 प्रतिशत यानी 2,211.69 करोड़ रुपये खर्च किए. वहीं कांग्रेस की कुल आय 1,225.12 करोड़ रुपये थी, जबकि खर्च 1,025.25 करोड़ रुपये था, जो कुल आय का 83.69 प्रतिशत था.
इसे भी पढ़ेः Secular Garbage: कचरा ना देखे मंदिर-मजार,हर तरफ लगा है कचरों का अंबार,ये कचरा है जनाब जानिए क्या है पूरा मामला…
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पार्टियों की आय का एक बड़ा हिस्सा चुनावी बांड के जरिये मिलने वाले चंदे से आता है. जहां बीजेपी को सबसे ज्यादा 1,685.63 करोड़ रुपये मिले, वहीं कांग्रेस को 828.36 करोड़ रुपये और आम आदमी पार्टी (आप) को 10.15 करोड़ रुपये मिले. भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 वित्तीय वर्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 4,507.56 करोड़ रुपये के चुनावी बांड भुनाए गए. इस राशि में राष्ट्रीय दलों की हिस्सेदारी 55.99 प्रतिशत 2,524.1361 करोड़ रुपये थी.