Electoral Bond: भाजपा ने वित्त वर्ष 2023-24 में 4340 करोड़ रुपये की कमाई की, आइए जानते हैं किस पार्टी को कितना मिला चंदा?

नई दिल्लीः चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) को  सूचना के अधिकार के तहत एसबीआई ने जो जानकारी प्रदान की है, उसके अनुसार बीजेपी ने राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे अधिक आय दर्ज की है. रिपोर्ट्स के अनुसार छह राष्ट्रीय दलों द्वारा अर्जित कुल आय में भाजपा की कमाई 74.57% थी. भाजपा ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 4,340.473 करोड़ रुपये की आय घोषित की, लेकिन इसमें से केवल 50.96 प्रतिशत यानी 2,211.69 करोड़ रुपये खर्च किए. वहीं कांग्रेस की कुल आय 1,225.12 करोड़ रुपये थी, जबकि खर्च 1,025.25 करोड़ रुपये था, जो कुल आय का 83.69 प्रतिशत था.

इसे भी पढ़ेः Secular Garbage: कचरा ना देखे मंदिर-मजार,हर तरफ लगा है कचरों का अंबार,ये कचरा है जनाब जानिए क्या है पूरा मामला…

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पार्टियों की आय का एक बड़ा हिस्सा चुनावी बांड के जरिये मिलने वाले चंदे से आता है. जहां बीजेपी को सबसे ज्यादा 1,685.63 करोड़ रुपये मिले, वहीं कांग्रेस को 828.36 करोड़ रुपये और आम आदमी पार्टी (आप) को 10.15 करोड़ रुपये मिले. भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 वित्तीय वर्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 4,507.56 करोड़ रुपये के चुनावी बांड भुनाए गए. इस राशि में राष्ट्रीय दलों की हिस्सेदारी 55.99 प्रतिशत 2,524.1361 करोड़ रुपये थी.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time