Gamharia: गम्हरिया के किसान क्षतिपूर्ति न मिलने से व्यथित, अंचल कार्यालय की उदासीनता से बढ़ रहा संकट

गम्हरिया: गम्हरिया के किसानों को हाल ही हुई ओलावृष्टी से भारी नुकसान हुआ है. हालांकि, अभी तक उन्हें इस क्षति के लिए उचित क्षतिपूर्ति नहीं मिली है, जिससे किसान चिंता में हैं. प्रधानमंत्री कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किसान सोखेन हेंब्रम ने इस मामले में अंचल कार्यालय की लापरवाही को गंभीर बताया है. सोखेन हेंब्रम ने बताया कि क्षतिपूर्ति के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि कुछ आवेदन अंचल कार्यालय को भी भेजे गए, लेकिन उसमें पूर्ण विवरण न होने के कारण आवेदन वापस कर दिए गए. इस कारण पीड़ित किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी कृषि गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं.

किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं
ओलावृष्टी की वजह से हुए नुकसान की भरपाई न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. वे न केवल आर्थिक दबाव में हैं, बल्कि समय पर कृषि कार्य न हो पाने के कारण उनकी आमदनी भी कम हो रही है. किसान इस मामले में प्रशासन से शीघ्र कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि वे अपनी जीविका सुचारू रूप से चला सकें.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बांग्ला भाषा के प्रति राज्य सरकार के दृष्टिकोण पर चिंता, भाषा की मिटती जड़ों को फिर से जीवन देने का संकल्प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में 12 वीं के होनहार बच्चों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल में बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें छात्र – छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही आईआईटी और एनआईटी में जगह बनाने वाले…

Spread the love

Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time