Adityapur: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को सतीश शर्मा ने बताया सुपर फ्लॉप और ढोंग

आदित्यपुर: भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कांग्रेस द्वारा आदित्यपुर में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ को सुपर फ्लॉप करार दिया और इसे एक ढोंग बताया। उन्होंने कहा कि इस रैली ने “सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है। सतीश शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश के संविधान में 80 से अधिक बार बदलाव किए गए। उन्होंने 1975 के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इंदिरा गांधी को छह साल के लिए चुनाव लड़ने से रोकने पर कांग्रेस ने संविधान का गला घोंट कर देश को आपातकाल के दौर से गुजरना पड़ा।

संवैधानिक मूल्यों की उपेक्षा का आरोप
उन्होंने 1980 में कांग्रेस सरकार द्वारा नौ राज्यों में बहुमत वाली सरकारों को केवल तीन दिनों के भीतर बर्खास्त करने को संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी करार दिया। साथ ही झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार के कुछ मंत्रियों पर सरिया कानून को संविधान से ऊपर बताने और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। सतीश शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस को इस रैली में आम जनता का समर्थन नहीं मिला और यह रैली नुक्कड़ नाटक साबित हुई। उन्होंने इसे कांग्रेस का एक असफल प्रयास बताया।

यह बयान राजनीतिक विवादों और दोनों दलों के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा माना जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: ह्यूमन ट्रैफिकिंग का भंडाफोड़, बाल मजदूरी से बचाए गए पांच नाबालिग

Spread the love

Related Posts

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन,  पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने…

Spread the love

बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time