Deoghar: दलित मासूम मनीष दास की कथित हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता

देवघर: सारवां प्रखंड के बनियाडीह गांव में दलित मासूम मनीष दास की कथित हत्या के मामले को लेकर जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता डॉ. मुन्नम संजय ने रविवार को गंभीर संज्ञान लिया। वे मृतक के गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। डॉ. संजय ने इस जघन्य अपराध को दिल दहला देने वाला बताया और कहा कि पुलिस एवं प्रशासन दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करे ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व में, गरीब, मजलूम, शोषित और पीड़ितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

स्पीडी ट्रायल और मुआवजे की मांग
डॉ. मुन्नम संजय ने सरकार से आग्रह किया कि इस मामले की गहन और विस्तृत जांच कर दोषियों को स्पीडी ट्रायल के तहत दंडित किया जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार उचित मुआवजा भी दिया जाए। उन्होंने जातीय भेदभाव और सामाजिक असमानता के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाने का भी संकल्प जताया। इस दौरान जिला बीस सूत्री सदस्य एवं कांग्रेस के जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नित्यानंद सेवक और जिला सचिव गणेश दास भी मौजूद थे और उन्होंने इस मांग का समर्थन किया। यह मामला सामाजिक न्याय और सुरक्षा की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: स्वास्थ्य मंत्री का आरोप, भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं AIIMS डायरेक्टर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Chaibasa : 26 सितंबर के लोक भवन मार्च की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम जिला से होगी जोरदार भागीदारी : सोनाराम सिंकु

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : श्रीराम मंदिर चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आगामी 26…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time