Ramgarh: रामगढ़ में 8 बच्चों में फ्लोरोसिस की पुष्टि

रामगढ़: 25 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन, रामगढ़ डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद और जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. तुलिका रानी के नेतृत्व में राजकीय उच्च विद्यालय बंदा गोला में एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विद्यालय के पानी के सैंपल की भी फ्लोराइड की जांच की गई.

शिविर में कुल 122 बच्चों की जांच
शिविर में कुल 122 बच्चों की जांच डॉ. पल्लवी कौशल, जिला कंसल्टेंट और सीएचओ द्वारा की गई. जांच के बाद 24 बच्चों में फ्लोरोसिस के लक्षण पाए गए. उनके पेशाब के सैंपल लेकर एलटी जीतेन्द्र कुमार ने जांच की, जिसमें 8 बच्चों में फ्लोरोसिस बीमारी की पुष्टि हुई.

फ्लोरोसिस से संबंधित जानकारी
शिविर में बच्चों और स्कूल स्टाफ को फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित जानकारी भी दी गई. डॉ. पल्लवी कौशल ने बताया कि फ्लोरोसिस बीमारी पीने के पानी में अधिक मात्रा में फ्लोराइड के तत्व के कारण होती है. इसके अलावा सेंधा नमक, काला नमक और लाल चाय के सेवन से भी फ्लोरोसिस की संभावना बढ़ सकती है. उन्होंने सलाह दी कि हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टी फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला और दूध से बने पदार्थों का सेवन किया जाए, जिससे शरीर में फ्लोराइड का संचय न हो.

नि:शुल्क जांच की सुविधा
डॉ. पल्लवी ने यह भी बताया कि सदर अस्पताल, रामगढ़ में कोई भी व्यक्ति अपने पीने के पानी और पेशाब की फ्लोरोसिस जांच निःशुल्क करवा सकता है.इस शिविर को सफल बनाने में क्षेत्रीय सीएचओ, सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध मुहानों की बंदी और बालू घाट संचालन पर चर्चा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह पूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के कर्मचारियों…

Spread the love

Kharagpur : योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली समग्र स्वास्थ्य पद्धति है : ललित मोहन पांडेय 

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन खड़गपुर  : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time