Jamshedpur: दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा पूर्व भाजपा नेता एक साल बाद गिरफ्तार

जमशेदपुर: सीतारामडेरा के रहने वाले भाजपा के पूर्व नेता जगजीत सिंह उर्फ सोनू को गोलमुरी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. एक साल पहले गोलमुरी थाना में एक महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था.शनिवार को गोलमुरी पुलिस और सीतारामडेरा पुलिस ने जगजीत के आवास पर छापा मारा. पुलिस ने पहले इश्तेहार चिपकाकर उसे आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया. जब उसने सरेंडर नहीं किया, तो पुलिस ने कुर्की की चेतावनी दी. कुछ समय बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

महिला का आरोप

पीड़िता, जो टुइलाडुंगरी की 46 वर्षीय विवाहित महिला है, ने गोलमुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला का कहना था कि जगजीत सिंह सोनू ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी वायरल कर दी थीं. उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया और फिर दुष्कर्म किया.

रुपयों के लिए धोखाधड़ी

महिला ने पुलिस को बताया कि जगजीत सिंह सोनू अक्सर उनके घर कपड़े सिलवाने आता था. एक दिन उसने पैसे की मांग की, जिसके बाद महिला ने उसे दो किस्तों में एक लाख रुपये दे दिए. बाद में जब महिला ने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे होटल बुलाया, जहां उसने तीन चेक दिए और नाश्ता एवं कोल्ड ड्रिंक पिलाया. महिला ने जब कोल्ड ड्रिंक पी, तो उसे नशा सा महसूस होने लगा और फिर आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: एक लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाइयों के साथ दो गिरफ्तार

 

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time