गम्हरिया: शनिवार को कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में नवागढ़ पंचायत क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान, कृषि कार्य से जुड़े किसानों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई.विभागीय टीम ने ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया और क्षति की मुआवजा प्रक्रिया शुरू की गई. किसानों को राहत देने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
सिंचाई व्यवस्था को लेकर बैठक
सिंचाई व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा की गई और गंजिया बराज के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में किसानों को सिंचाई में कोई समस्या न हो.इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के अलावा कई किसान भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ब्रह्मर्षि विकास मंच का सामूहिक उपनयन संस्कार कल से
There is no ads to display, Please add some



















































