Jamshedpur: डुरंड कप के उद्घाटन समारोह में पूर्व नौसैनिक सुशील सिंह हुए सम्मानित

जमशेदपुर:  भारतीय थल सेना के पूर्वी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी (PVSM, UYSM, AVSM, SM) ने सेवानिवृत्त नौसैनिक सुशील कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शहीद परिवारों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और ज़रूरतमंद नागरिकों के लिए उनकी लगातार सेवा के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर दिया गया। समारोह में ब्रह्मास्त्र कोर के लेफ्टिनेंट जनरल वाई एस अहलावत, 23 डिवीजन के मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राजकुमार और 220 फील्ड रेजीमेंट के कर्नल मानस कुंडू सहित कई सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह ने सुशील कुमार सिंह की निष्ठा, नेतृत्व और सेवा भावना को देखते हुए उनके नाम की अनुशंसा की थी। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।

सम्मान समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी ने कहा, “एक सैनिक केवल वर्दी उतारता है, पर उसके भीतर का फौजी हमेशा जीवित रहता है. वह देश, समाज और परिवार के लिए सतत कार्य करता रहता है. सुशील कुमार सिंह इसका जीवंत उदाहरण हैं.”

सुशील कुमार सिंह के सम्मान से शहर के पूर्व सैनिकों ने गर्व महसूस किया। उनके अनुसार छोटे-छोटे नेक कार्यों से समाज में विश्वास बढ़ता है और जटिल समस्याओं का हल भी सरल हो जाता है।

सम्मान मिलने पर सुशील कुमार सिंह ने इसे अपने सैनिक साथियों और सिविल समाज के शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “बिना टीम वर्क के कुछ भी संभव नहीं है. यह सेवा आगे भी जारी रहेगी.”

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: गूंजे बोल बम के जयकारे, 1000 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *