Jamshedpur: पेंशनधारकों के लिए बड़ी राहत- अब घर बैठे बनाएं जीवन प्रमाण पत्र, देखें Video

जमशेदपुर:  राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन और इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं से जुड़े पेंशनधारकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) बनवाना अब पहले से कहीं ज्यादा सरल हो गया है। अब पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी सरकारी कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं है। वे अपने मोबाइल से ही Beneficiary Satyapan Application की मदद से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

हालांकि, इस प्रक्रिया को पूरा करने से पहले मोबाइल में AadharFaceRD एप डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसके माध्यम से आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन किया जा सकेगा।

यह सुविधा सरकार द्वारा डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इससे बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी, साथ ही पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

 

इसे भी पढ़ें : 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time