जमशेदपुर: जमशेदपुर में आयोजित चतुर्थ बाल मेले में कुल 43 स्टॉल्स लगे हैं। इनमें से कई स्टॉल्स होम मेड उत्पादों के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय हो रहे हैं। मेले में आए लोग इन स्टॉल्स पर खरीदारी कर रहे हैं, उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं और दूसरों को भी बता रहे हैं।
मनीषा पांडेय ने अपने स्टॉल में 100 से ज्यादा उत्पाद रखे हैं। इनके स्टॉल पर हर्बल उत्पादों के साथ-साथ गाय के गोबर से बने कई उत्पाद भी उपलब्ध हैं, जैसे अगरबत्ती, दीया, आरती की थाली आदि। मनीषा का कहना है कि मेले के तीन दिनों में बिक्री ठीक-ठाक रही है और लोगों का उत्साह देखने लायक है।

नंदिनी गुप्ता के स्टॉल पर हर्बल शैंपू, साबुन और 15 से ज्यादा उत्पाद हैं। वह मेले में मिल रहे प्रतिसाद से बेहद प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि उनके उत्पाद एमएनसी के मुकाबले सस्ते और भरोसेमंद हैं, इसलिए लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं।
धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने स्टॉल में मोटे अनाजों से बने उत्पाद रखे हैं। वह बताते हैं कि हेल्थ-कॉन्शियस लोग उनके स्टॉल पर ज्यादा आते हैं। रागी के लड्डू और शुद्ध घी में बने ठेकुआ लोगों को बेहद भा रहे हैं। धर्मेंद्र अब तक की बिक्री से उत्साहित हैं।
सीमा सिन्हा ने बेकरी का स्टॉल लगाया है। उनके स्टॉल पर बच्चे और बड़े दोनों आते हैं, कोई केक खरीदता है, तो कोई हाथ से बने अन्य उत्पाद। सीमा का कहना है कि धीरे-धीरे बिक्री और बढ़ेगी और मेले का माहौल बहुत अच्छा है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, आठ लोगों पर मारपीट और लज्जा भंग का मामला दर्ज














































