गम्हरिया : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी में शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान विजय निवासी गुणाधर तिवारी (35) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार युवक दुगनी में ही आयोजित रिश्तेदार का शादी पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…