Gamharia: बंद पड़ी कंपनी के झाड़ियों में लगी आग, आग के चपेट में आई पांच एकड़ भूमि

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत के आमडीह स्थित बंद पड़ी टाटा स्टील कंपनी के परिसर में मंगलवार को अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते यह आग पूरे परिसर के लगभग पांच एकड़ भूमि को अपनी चपेट में ले चुकी थी.

सुरक्षाकर्मी की कोशिशें नाकाम

आग की लपटें फैलते देख कंपनी के सुरक्षाकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन आग के फैलने से पहले ही वे कुछ कर नहीं पाए. आग ने कंपनी के परिसर में स्थित सैकड़ों छोटे-बड़े पौधों और वृक्षों को अपनी चपेट में ले लिया और वे जलकर राख हो गए.

दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलने पर कंपनी के दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई की. दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कई पौधे और वृक्ष जल चुके थे और काफी नुकसान हो चुका था.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: कुलूडीह में सात दिवसीय शिवरात्रि मेला आयोजित

Spread the love

Related Posts

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *