West Singhbhum: पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता – शंकर भगत की अपील

गुवा: ससंगदा प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत ने हाल ही में अपने एक साक्षात्कार में पर्यावरण के संकट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने बताया कि एशिया के प्रसिद्ध सारंडा जंगल में इस समय अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, जिससे नदियाँ, प्राकृतिक झरने और अन्य जल स्त्रोत सूखने लगे हैं. सारंडा की जीवन रेखा कही जाने वाली कारो, कोयना और सरोखा नदियाँ अब नालों और पथरीले रास्तों में बदल चुकी हैं. इन नदियों का पानी अत्यधिक गिरने से न केवल जलस्तर घटा है, बल्कि इनके अंदर की मछलियाँ भी मरने लगी हैं.

प्राकृतिक संसाधनों का शोषण और प्रदूषण

भगत ने यह भी बताया कि खादानों में काम करने वाले लोग नदी की मछलियों को मारने के लिए विषाक्त पदार्थों का इस्तेमाल करते थे. इससे नदी के पर्यावरण पर गहरा असर पड़ा है. नदी की गहराई खादानों से आई मिट्टी और पत्थरों से लगभग दो मीटर तक भर चुकी है. इससे पानी का ठहराव नहीं हो पा रहा और जलस्तर तेजी से घट रहा है. बढ़ते तापमान और घटते जलस्तर ने यहां रहने वाले लोगों और वन्य प्राणियों के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है.

पौधारोपण और पर्यावरण बचाने की अपील

इस संकट से बचने के लिए भगत ने लोगों से अपील की कि वे पौधारोपण के कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लें. उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन देने वाले होते हैं और इन्हीं के कारण पृथ्वी पर हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता बनी रहती है. वृक्षों के बिना न केवल हमारी जीवनधारा प्रभावित होगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी यह एक गंभीर संकट होगा.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: कोलायसाई में सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 155 लोगों का हुआ उपचार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time