Jharkhand Budget 2025: समाजसेवी बंसत पसरीजा ने बजट को गरीबों के उत्थान के लिए बताया लाभदायी

गुवा: बड़ा जामदा क्षेत्र के समाजसेवी बंसत पसरीजा ने हाल ही में साक्षात्कार में झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस बजट में सरकार ने झारखंड के समग्र विकास और गरीबों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया है. बजट में जिन योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, उनमें सर्वजन पेंशन, मंईयां सम्मान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और कृषि ऋण माफी योजनाएं प्रमुख हैं. इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग को आर्थिक राहत प्रदान करना है, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार हो सके.

समाज के हर वर्ग के लिए योजना

बंसत पसरीजा ने आगे कहा कि इस बजट में एक महत्वपूर्ण पहलू झारखंड अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद का गठन है. यह परिषद अनुसूचित जाति समुदाय के हितों की रक्षा और विकास के लिए काम करेगी. यह एक अहम कदम है जो सामाजिक न्याय की दिशा में काफी मददगार साबित होगा. इसके अलावा, वित्त मंत्री ने बिना कोई अतिरिक्त कर लगाए राजस्व संग्रह बढ़ाने की बात की है, जो सरकार की वित्तीय नीति को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2025: बजट ने वकील समुदाय को किया निराश – अधिवक्ता कुलविंदर सिंह 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time