जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ और अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे.बैठक में पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई.
बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत तीन लाभुकों द्वारा असफल बंध्याकरण के मुआवजे के लिए किए गए आवेदन पर विचार किया गया. जांच के बाद यह निष्कर्ष सामने आया कि एक ही मामला असफल बंध्याकरण का था. समिति ने उस मामले में असफल बंध्याकरण के मुआवजे के लिए अनुशंसा की.
स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता का मूल्यांकन और सुधार की आवश्यकता
बैठक में जिला अंतर्गत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प एवं NQAS मूल्यांकन की समीक्षा की गई. जिन स्वास्थ्य केंद्रों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया, उनमें सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.
आयुष्मान योजना के तहत महिला प्रतीक्षालय और भोजन व्यवस्था
डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बाड़ास्ती आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रसूता महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय तो बनाया गया है, लेकिन उनके भोजन के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं की गई है. समिति ने सुझाव दिया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत अर्जित राशि से महिला मरीजों के भोजन के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा सकती है.
फायर ऑडिट और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला अंतर्गत सभी सरकारी संस्थानों का फायर ऑडिट और प्रशिक्षण दिया जाए. इसके लिए गोलमुरी फायर स्टेशन ऑफिसर को निर्देशित किया गया. साथ ही, स्वास्थ्य संस्थानों के CTO एवं Authorization के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए.
इसे भी पढ़ें : East Singhbhum: जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने की चाइल्डलाइन, सी.डब्ल्यू.सी., ऑब्जर्वेशन होम और वन स्टॉप सेंटर के कार्यों की समीक्षा
There is no ads to display, Please add some



















































