गम्हरिया : पंकज कुमार कर्ण को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सामान्य राहत समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. उक्त मनोनयन सोसाइटी के अध्यक्ष सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया. साथ ही उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. श्री कर्ण ने कहा कि अध्यक्ष सह उपायुक्त के द्वारा जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है. उसे निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा. आपदा-विपदा के शिकार लोगों को राहत पहुंचाना ही समिति की प्राथमिकता है. मनोनयन के पश्चात श्री कर्ण का गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में अभिनंदन किया गया.
इसे भी पढ़ें : Gua : पाक प्रायोजित नरसंहार के खिलाफ मेघाहातुबुरु में फूटा जनाक्रोश, कैंडल मार्च निकाला
There is no ads to display, Please add some



















































