जमशेदपुर / रांची : कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में बंगाल पुरुलिया के झालदा निवासी 42 वर्षीय मनीष रंजन मिश्रा की मौत हो गई थी. झारखंड सरकार प्रतिनिधी के रूप में परिवार वालों से झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की , जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और विधायक विकास मुंडा झालदा उनके निवास पहुचे और परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की..मौके पर शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा की स्वर्गीय मनीष रंजन मिश्रा के परिवार से मुलाक़ात कर सांत्वना व्यक्त की और परिजनों को हर संभव सहयोग मिले इसके लिये झारखंड सरकार उनके साथ है. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और पूरे देश के लिए पीड़ादायक क्षण है।दुख की घड़ी में झारखंड की हेमंत सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।उन्होंने और कहा की केंद्र सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा से कड़ा कदम उठाये..
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया
There is no ads to display, Please add some



















































