गैंगस्टर हत्याकांड : बलवंत ने चंदन को मारी थीं नौ गोलियां, पुलिस ने उसे 5 गोली मारीं

आरा : पटना के एक निजी अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के समय बक्सर निवासी शूटर बलवंत सिंह ने करीब नौ गोलियां और भोजपुर निवासी शूटर रवि रंजन सिंह ने करीब सात से आठ गोलियां उसके शरीर में उतारी थीं।

घटना के समय अपराधियों का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, उसमें सफेद शर्ट और टोपी पहने बलवंत तीसरे नंबर पर था, जबकि चेकदार शर्ट और नीली टोपी पहने रवि रंजन पांचवें नंबर पर था। दोनों कमर से पिस्तौल निकालकर तौसीफ बादशाह के पीछे वार्ड में घुसे थे।

इसके अलावा बक्सर जिले के अभिषेक ने बलवंत और रवि रंजन को बाइक पर बैठाकर भागने में मदद की थी। उसने सिर पर हेलमेट और पीठ पर बैग रखा था, लेकिन उसका चेहरा खुला हुआ था। हत्या के समय बाहर खड़े होकर रेकी करने वाला छठा सदस्य अभिषेक बताया जा रहा है।

बाइक से भागते और खुलेआम पिस्तौल लहराकर जश्न मनाते जिस शूटर का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, वह असल में बलवंत ही था। सीसीटीवी फुटेज में मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह पहले नंबर पर था।

बिहिया में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए तीनों अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस दौरान पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बलबंत को पांच गोलियां लगी. गैंगस्टर चंदन को पांच शूटरों ने 35 गोलियां मारी थीं। जिसमें अस्पताल से 32 खोखे बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : Bihar: तुम्हारे माता-पिता के राज में क्या होता था? बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी में जोरदार भिड़ंत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिल्ली के मारदू गांव में नाबालिग छात्रा की हत्या से सनसनी, 8 वर्षीय बच्चा पत्थर से हमला कर घायल; ग्रामीणों में आक्रोश

  दुष्कर्म की आशंका के बीच पुलिस की जांच तेज, SIT गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की उठी मांग मुरी :  रांची जिले…

Spread the love

Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर

Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time