Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन अग्नि रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस क्रम में विचाईकिरी, हिरजीहाटिंग एवं नूईया गाँव में ग्रामीणों की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन अग्नि की रोकथाम, वन्य जीवों की सुरक्षा तथा जंगल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुँचाए गए तथा ग्रामीणों को इन विषयों पर शपथ भी दिलाई गई।
यह कार्यक्रम संलग्न पदाधिकारी राहुल कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें वन कर्मी छोटेलाल मिश्रा, कमल कृष्ण महतो, समित बनर्जी एवं आनंद किशोर बारला सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी परमानंद रजक ने अग्नि से वन के बचाव के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि गर्म, शुष्क और तेज़ हवा वाले मौसम में आग या चिंगारी से जुड़े किसी भी काम से बचें। अगर मौसम अनुकूल न हो, तो ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल न करें। याद रखें, आग जलाने, उपकरण चलाने, सूखी घास पर ऑफ-रोडिंग करने या मलबा जलाने जैसे किसी भी आग से संबंधित काम के लिए मौसम और स्थानीय प्रतिबंधों का ध्यान रखें।अक्सर सारंडा क्षेत्र में लोग अपनी लापरवाही नासमझी के कारण वनों में आग लगा देते हैं ।आयोजित कार्यक्रम में, स्थानीय कलाकारों की टीम में सुशील पूर्ती एवं लंका पूर्ति के नेतृत्व में टीम सभी गाँवों में लगातार जागरूकता अभियान को संचालन कर रही है। वन विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने एवं जंगलों को आग से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में झामुमो को मिली मजबूती, 10 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Gua : गुवा में झामुमो को मिली मजबूती, 10 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

गुवा : विस्थापितों के समर्थन में गुवा पहुंचीं सांसद जोबा मांझी का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद गुवा रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे वर्कर्स सामुदायिक भवन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time