गुवा : ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल चाईबासा में कार्यपालक अभियंता जितेंद्र पासवान को अगले आदेश तक अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष अंचल, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री पासवान को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव (प्रावैधिकी), मुख्य अभियंता कार्यालय, ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र, रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे जुड़ी अधिसूचना ( सं0-02 ( स्था0 – 2 ) – 344 / 2025 ग्रा0का0वि0-1063 रांची) विभाग ने जारी कर दी है। इस पदोन्नति व अतिक्ति भार मिलने से क्षेत्र के लोगो में हर्ष देखा जा रहा है।पूर्व जिला पार्षद शंभू पासवान ने तहे दिल से जितेंद्र पासवान को बधाई दी है एवं विश्वास जताते हुए कहा है कि आने वाले भविष्य में उनके कर्तव्य निष्ठ एवं ईमानदारी पूर्वक किए जाने वाले से कार्यों से क्षेत्र एव राज्य के विकास का आधार बनेगा।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा के गिरजाघरों में ईसाई समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाया गुड फ्राइडे

















































