गुवा : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन गुवा की महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। समारोह में पारंपरिक गीत-संगीत के साथ होली के रंग बिखरे नजर आए। महिलाओं ने मिलकर होली के लोकगीत गाए और सामूहिक रूप से खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं के बीच आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती बढ़ती है। कार्यक्रम में पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, गीता देवी, अनुराधा राव, जानो चातर, ममता देवी, महादेवी सिंहा, लता कर्मकार सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने मिलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।