Gua: केएफसी फ्लडलाइट फुटबॉल लीग में क्रेटा एफसी फाइटर गर्ल्स बनी चैंपियन

 

 

गुवा: केएफसी, किरीबुरु की मेज़बानी में किरीबुरु फुटबॉल मैदान में आयोजित तीसरे फ्लडलाइट लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में क्रेटा एफसी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नियो नाइट को 4-2 से मात देकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। महिला खिलाड़ियों के बीच हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में फाइटर गर्ल्स की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्डन टाइटन को 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में युवतियों का उत्साह और प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा।

तालमेल और रणनीति का परिचय दिया

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में क्रेटा एफसी ने शाइनिंग स्टार को 1-0 से हराया था, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नियो नाइट ने ड्रीम 11 को 2-1 से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। दोनों मुकाबलों में टीमों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का परिचय दिया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबंधक रमेश कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मुखिया प्रफुल्लित ग्लोरिया तोपनो और अशोक नागरू ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इनके द्वारा दोनों वर्गों की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिला

कार्यक्रम के दौरान दिलीप झा, दाउद किरो, जगमोहन समद, रोशन नेतम, तुषार वैभव, सूर्य मोहंती, और आशुतोष यादव जैसे स्थानीय खेल प्रेमी व आयोजक मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीसरा फ्लडलाइट फुटबॉल टूर्नामेंट खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए एक यादगार आयोजन साबित हुआ।
आयोजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिला, साथ ही फुटबॉल के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि भी देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: ध्वनि फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक ने चेतना विकास का किया दौरा

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur :  सिदगोड़ा में दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार हुआ आरोपी 

    जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ…

    Spread the love

    Potka :  पोटका में खेती की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

    पोटका : गंगाडीह निवासी साजिद ने अपनी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी डीड के आधार पर खरीद–बिक्री करने का आरोप लगाते हुए पोटका अंचल अधिकारी को मांग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *