गम्हरिया: आदित्यपुर थाना अंतर्गत श्रीडुंगरी स्थित काली मंदिर व हरि मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने दानपेटी तोड़ हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली. इस दौरान चोरों की सारी गतिविधि पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना रात करीब ढाई बजे की है. तीन की संख्या में पहुंचे चोरों ने मंदिर से दानपेटी कि चोरी कर फरार हो गये. लोगों को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई. पूर्व पार्षद अभिजीत महतो ने बताया कि दानपेटी में हजारों रुपये होने की संभावना है.
There is no ads to display, Please add some



















































