Deoghar: ध्वनि फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक ने चेतना विकास का किया दौरा

 

देवघर:  ध्वनि फाउंडेशन बेंगलुरु के संस्थापक अरविंद तथा नीरंथरा क्लासिक कार्यक्रम के निदेशक अनंगदेव सिंह ने शहर की संस्था चेतना विकास का समग्र दौरा किया। यह दौरा संगठनात्मक विकास, पारदर्शिता, क्षमता निर्माण और फील्ड परियोजनाओं के निरीक्षण के उद्देश्य से किया गया। दौरे के पहले दिन टीम ने जीवा प्राकृतिक खेती परियोजना के फील्ड क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से बातचीत की और फील्ड गतिविधियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा। साथ ही चेतना विकास के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। टीम को परियोजना की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी प्रदान किए।

प्रशासनिक कार्यालय का दौरा किया

दूसरे दिन ध्वनि फाउंडेशन की टीम ने चेतना विकास संस्था के प्रशासनिक कार्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने सचिव, निर्देशिका, बोर्ड सदस्यों और प्रमुख विभागीय कर्मियों से मुलाकात की। विशेष रूप से उन्होंने अनुपालन और वित्त प्रबंधक तथा फंडरेजिंग प्रबंधक के साथ गहन चर्चा की और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और प्रभावी बनाने की सलाह दी। उन्होंने टीम के अन्य सदस्यों से भी संवाद कर उनके कार्यों को समझा और प्रोत्साहित किया। चेतना विकास के सचिव कुमार रंजन ने कहा कि ध्वनि फाउंडेशन की यह यात्रा हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सलाहों से हमें अपने कार्यों को और बेहतर करने की दिशा में स्पष्ट दिशा मिली है। यह दौरा संस्था के लिए न केवल एक सीखने का अवसर था, बल्कि संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिष्टुपुर में श्रीकृष्ण-सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का समापन

मनुष्य के जीवन में मित्रता की अहम भूमिका- सीताराम शास्त्री जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ मंगलवार…

Spread the love

Gua : गुवा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर किया नमन

गुवा : गुवा में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि  के अवसर पर रामनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time