Baharagora: भूतिया गांव में दधि महोत्सव के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन

बहरागोड़ा: शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भूतिया गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन का दधि महोत्सव के साथ समापन किया गया.  स्थानीय कीर्तन मंडली व बेंड बाजा के साथ दोपहर को कीर्तन मंडप से पुजारी द्वारा दधि हंडी लेकर गांव का भ्रमण किया गया. फिर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए एक-एक घर में दधि हंडी को घुमाया गया. हंडी का शुद्ध पानी प्रत्येक घरों में और लोगों पर छिड़काव किया गया.ग्रामीणों का मानना है कि उक्त दधि हंडी का पानी छिड़काव करने से परिवार में सुख शांति तथा समृद्धि बनी रहती है एवं रोग का निवारण होता है.

परिक्रमा कर कीर्तन का समापन

महिलाओं ने व्रत रखकर बारी बारी से पूजा की. एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दधि उत्सव मनाया. इस अवसर पर भक्तों के बीच बतासा, चॉकलेट व मिठाइयां आदि का वितरण किया गया. दोपहर को हजारों भक्तों के बीच खिचड़ी का भोग वितरण किया गया. इसके बाद दधि हंडी को मंडप के चारों ओर पांच बार परिक्रमा कर कीर्तन का समापन किया गया.रात को पश्चिम बंगाल के मंगला मंडल के द्वारा लीला कीर्तन प्रस्तुत किया गया।इस कीर्तन को सफल बनाने के लिए अनेकों सदस्य सफल बनाने में जूटे हुए हैं.

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time