West Singhbhum: गुवा थाना परिसर में होली मिलन समारोह सह शांति समिति की बैठक आयोजित

गुवा: गुवा थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ पप्पु रजक और गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सभी ने होली को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की.

महत्वपूर्ण निर्देश और पाबंदियां

बैठक के दौरान अंचलाधिकारी मनोज कुमार और थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार होली के दौरान कुछ विशेष कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने जोर दिया कि होली में जबरदस्ती रंग ना डाले जाएं और शराब की दुकानों को होली के दो दिन पहले बंद किया जाएगा. इसके साथ ही, सड़कों पर भारी वाहनों का परिचालन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. मनचलों पर विशेष नजर रखी जाएगी और डीजे बजाने पर पाबंदी होगी. शराब के सेवन से होली खेलने पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी.

साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

बीडीओ पप्पु रजक ने कहा कि मुहर्रम के दौरान शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव के वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई. साथ ही, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए सक्रिय समिति सदस्य को दायित्व सौंपे जाने की बात कही गई. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या झूठी खबर फैलाने पर भी सख्त कार्रवाई की बात कही गई और नजदीकी थाना या प्रशासनिक अधिकारियों से सूचना देने की अपील की गई.

 

होली मिलन समारोह का आयोजन

बैठक के बाद थाना परिसर में सभी उपस्थित लोगों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया. एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई. इस अवसर पर गुवा ग्रामवासी वृंदा गोप, सलीम कुरैसी, अंतर्यामी महाकुड, नजीर खान, भादो टोप्पो, प्रीतम गौछत, जय सिंह नायक, बिनोद सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे.

पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत

पुलिस कर्मियों में एएसआई मनोज सिंह, सुभाष पंडित, एसआई चंदा उरांव और ललन कुमार मंडल ने तह दिल से आगंतुकों का स्वागत किया और शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: किरीबुरु में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण पर्वों की योजना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time