Saraikela: वर्दी में नहीं तो सवारी नहीं, ऑटो चालकों को मिले स्पष्ट निर्देश

सरायकेला:  जिला परिवहन कार्यालय सरायकेला-खरसावाँ द्वारा शुक्रवार को आदित्यपुर क्षेत्र स्थित ऑटोक्लस्टर टोल ब्रिज रोड पर एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने किया.

इस दौरान दोपहिया और तिपहिया वाहनों की सघन जांच की गई. ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाणपत्र, बीमा और परमिट जैसे अनिवार्य दस्तावेजों की समीक्षा की गई. जिन चालकों के पास उपयुक्त कागजात नहीं पाए गए, उन्हें चेतावनी दी गई और जल्द से जल्द दस्तावेज अद्यतन कराने के निर्देश दिए गए.

डीटीओ महतो ने स्पष्ट किया कि सभी वाहन चालकों को निबंधन प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट हमेशा साथ रखना अनिवार्य है. साथ ही, परमिट के बिना वाहन परिचालन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

उन्होंने चालकों से वर्दी पहनकर वाहन चलाने, तय मानकों के अनुरूप सवारी ढोने और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया.

अधिकारियों ने तिपहिया वाहनों के चालकों को स्पष्ट किया कि निर्धारित सीमा से अधिक सवारी बैठाना मोटरयान अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. इससे न केवल कानून का उल्लंघन होता है, बल्कि सड़क पर यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ती है.

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: शहरी विकास की रफ्तार का जायजा लेने पहुँचे उपायुक्त, दिए स्पष्ट निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : थर्ड मार्च की तैयारियों को लेकर यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : आगामी थर्ड मार्च की तैयारियों की समीक्षा को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएन टाटा साहब…

Spread the love

Potka : नान्दुप मागे पर्व पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

37वें वार्षिक सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम में खिलाड़ियों का दिखा जोश पोटका : आदिवासी मिलन संघ नान्दुप के तत्वावधान में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नान्दुप पंचायत में नान्दुप मागे पर्व के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *