Saraikela: शहरी विकास की रफ्तार का जायजा लेने पहुँचे उपायुक्त, दिए स्पष्ट निर्देश

सरायकेला:  नगर निगम, आदित्यपुर क्षेत्र में संचालित शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ की। इस बैठक में विशेष रूप से पेयजलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

बैठक के उपरांत उपायुक्त ने सीतारामपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सॉलिड ट्रीटमेंट प्लांट तथा सापडा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने और इन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की सख्त हिदायत दी।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द आम जनता तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तेज़ गति व उच्च गुणवत्ता के साथ किए जाएँ।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आदित्यपुर पुलिया व गंजिया बराज, गम्हरिया का भी अवलोकन किया। रिवर्स फंड डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत संभावित पर्यटन स्थल के रूप में उपयुक्त भूमि चयन हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने गम्हरिया अंचल अधिकारी को स्थल का सीमांकन कर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण में रवि प्रकाश (अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर), पारुल सिंह (उप नगर आयुक्त), अरविंद कुमार वेदिया (अंचल अधिकारी, गम्हरिया) सहित अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: भू-विवादों के त्वरित समाधान की राह पर प्रशासन, आज निपटाए गए 48 मामले


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time