Jamshedpur : सोनारी में जवारा पूजा पंडाल का उद्घाटन

 

जमशेदपुर :   सोनारी में  बुधराम मोहल्ला,कमल चौक में माँ बम्लेश्वरी जी के आशीर्वाद से हर वर्ष की भांति इस वर्ष 40वें श्री श्री सार्वजनिक नवरात्रि जवारा पूजा का आयोजन काफी धूमधाम से उपकार संघ मंदिर में आयोजन किया जा रहा है. रविवार को नवरात्रि जवारा पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह समाजसेवी बबन राय और जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के द्वारा फिता काटकर किया गया.

स्मृति चिन्ह भेट स्वरूप प्रदान किया गया

सुधीर कुमार पप्पू के साथ सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य गण भी मौजूद रहे. तत्पश्चात उपकार संघ के अध्यक्ष सतपाल साहू,उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा,महासचिव विश्वकर्मा वर्मा,सचिव राजीव वर्मा और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों के साथ मिलकर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किये. फिर समिति के सदस्यों ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत माता रानी की अंग वस्त्र पहनकर और मुख्य अतिथि को माता रानी की स्मृति चिन्ह भेट स्वरूप प्रदान कर किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु पूजा में पुनः उपस्थित होने का आग्रह किया गया।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: 1.50 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य, उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतरीन सेवा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर में 13 बकरियों की चोरी, 1.20 लाख रुपये का नुकसान

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित सरकारी अस्पताल के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने आसिफ अंसारी की 13 बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time