जादूगोड़ा: जादूगोड़ा की वैश्य सेवा समिति ने छठ पर्व के अवसर पर सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। सोमवार को समिति की ओर से 62 छठव्रतियों को मुफ्त में सूप और फल सामग्री वितरित की गई। यह पहल पिछले वर्ष शुरू की गई थी और अब इसे एक सामाजिक परंपरा के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सह पत्रकार सुशील अग्रवाल, अरुण साव और अनिल साव उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि छठ पर्व पर जरूरतमंद व्रतियों की सहायता करना आध्यात्मिक शांति और संतोष का अनुभव कराता है।
सुशील अग्रवाल ने कहा, “छठ केवल पूजा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की गंगा-जमुनी परंपरा का जीवंत प्रतीक है। वैश्य सेवा समिति जैसी संस्थाएँ समाज में सेवा और सकारात्मकता का संदेश फैलाती हैं।”
उन्होंने आगे कहा,”छठ माता की कृपा से हमें सेवा का यह अवसर मिला। यह संदेश देता है कि जब समाज एकजुट होकर चलता है, तो संस्कारों का दीप स्वयं हो उठता है।”
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: MGM बनेगा वाहन मुक्त क्षेत्र, अस्पताल परिसर के अंदर वाहन पार्किंग पर होगी कार्रवाई
There is no ads to display, Please add some



















































