Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने गहरा शोक व्यक्त किया है । श्री शुक्ल नेअपने शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती चौधरी एक व्यवहारकुशलता अधिवक्ता थी,जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के सदैव प्रयासरत रहती थी l उनके निधन से एक कुशल और अनुभवी अधिवक्ता हमसेअलग हो गया है l उनका निधन अधिवक्ता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है lश्रीमती चौधरी कैसर से पीड़ित थी,उनका इलाज दिल्ली में एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था ,आज तीन बजे दिन में उनके निधन की सूचना मिली l श्री शुक्ल ने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है और परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है l

जिला बार संघ ने भी जताया शोक

जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास ,महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा ,कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह ,लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ,विनोद कुमार मिश्रा ,अमित कुमार ,संजीव कुमार झा ,नवीन प्रकाश ,केशव कुमार सिंह, रविंद्र कुमार ,नीरज कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी अनुराधा चौधरी के निधन पर शोक प्रकट किया है। वहीं अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने कहा कि अनुराधा चौधरी की असामयिक निधन से अधिवक्ता समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से हम सभी अत्यंत मर्माहत एवं शोकाकुल हैं। और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । कल दिनांक 30 सितंबर 2026 को हम सभी अधिवक्ता दिवंगत आत्मा की शांति के लिए द्वितीय पाली अपने कार्य से अलग रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छोटागोविन्दपुर जलापूर्ति योजना को लेकर जिला परिषद सदस्य एवं उप प्रमुख डीसी को ज्ञापन सौंपा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : छोटागोविन्दपुर जलापूर्ति योजना को लेकर जिला परिषद सदस्य एवं उप प्रमुख डीसी को ज्ञापन सौंपा

जमशेदपुर : जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह एवं उप प्रमुख कुमार हांसदा के नेतृत्व में दर्जनों लोग डीसी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि छोटागोविन्दपुर…

Spread the love

One thought on “Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time