जमशेदपुर : जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह एवं उप प्रमुख कुमार हांसदा के नेतृत्व में दर्जनों लोग डीसी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि छोटागोविन्दपुर निर्मल जलापूर्ति योजना पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण जल आपूर्ति बाधित है । इस योजना में 21 पंचायतो के रहने वाले लगभग दो लाख की आबादी इसी पर निर्भर है । इसलिए जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने का जिला उपायुक्त से आग्रह किया है ताकि शीघ्र निर्मल जल की आपूर्ति की जा सके । प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, पंचायत समिति सदस्य सतबीर सिंह बग्घा, रैना पूर्ति, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार, अरूण रजक समेत अन्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हृदय दिवस पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर
There is no ads to display, Please add some


















































