Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन दिन पूर्व हुई औद्योगिक दुर्घटना में एक मजदूर की मृत्यु तथा दो मजदूरों के घायल होने की घटना को लेकर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों, सुरक्षा व्यवस्था एवं दुर्घटना के कारणों को लेकर प्रबंधन के समक्ष अपनी चिंता रखी। साथ ही घायल मजदूरों के इलाज एवं उन्हें हरसंभव आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। घायल मजदूरों में से एक का अभी इलाज चल रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मृतक मजदूर के परिवार को मिलने वाले मुआवजे को लेकर भी चर्चा की। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जा चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को और सख्त एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष  सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव,श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश सिंह,गोलमुरी अध्यक्ष शमशाद खान एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन से आग्रह किया कि औद्योगिक कार्यस्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में खुले मैदान के सार्वजनिक उपयोग से रोक की विधायक सरयू राय से शिकायत, विधायक ने कहा वार्ता कर मामले का कराएंगे समाधान 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time