Jamshedpur : नवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की मां गौरी की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन में हुए शामिल

कहा- नारी शक्ति के सम्मान और कन्या पूजन की परंपरा से भारत फिर बनेगा विश्व गुरु

जमशेदपुर :  दुर्गोत्सव के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों जमशेदपुर स्थित अपने गृह आवास पर हैं। नवरात्र के दौरान वे शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और समाज, राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

इसी क्रम में महानवमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने एग्रिको स्थित आवास से निकलकर सीतारामडेरा-भालूबासा स्थित शीतला मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां गौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। रघुवर दास ने मां गौरी की स्तुति करते हुए शीश नवाया और आरती कर राज्य एवं देश की उन्नति और खुशहाली की कामना की।

सपरिवार हवन करते पूर्व सीएम

पूजा-अर्चना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कन्या पूजन में भी शामिल हुए। उन्होंने कन्याओं का पूजन कर नारी शक्ति के महत्व और भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान की परंपरा पर अपने विचार रखे।

मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने कहा कि महानवमी पर कन्या पूजन का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और उसकी पूजा की परंपरा सदियों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत की अपनी विशिष्ट पहचान है, जहां नारी शक्ति को देवी के रूप में पूजने की परंपरा रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि कन्या पूजन और नारी शक्ति के सम्मान की परंपरा को मजबूत करके भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने दुर्गा पूजा में 251 महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time