जमशेदपुर: मानगो में बुधवार रात फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर बड़ी लापरवाही सामने आई। दायगुट्टू के रहने वाले अंकित कुमार साकची से लौट रहे थे, तभी स्मार्ट बाज़ार के पास एक मालवाहक ट्रक गलत तरीके से बैक किया जा रहा था।
बैक करते समय ट्रक स्ट्रीट लाइट के तार में फंस गया। ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाई तो पूरा पोल अचानक गिर पड़ा और सीधे अंकित के सिर व हाथ पर आ लगा। उन्हें हल्की चोटें आईं।
अंकित ने मौके पर मौजूद सुपरवाइजर से सेफ्टी इंजीनियर के बारे में पूछा तो पता चला कि साइट पर कोई भी सेफ्टी इंजीनियर मौजूद नहीं था। इससे निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुँची और अंकित को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई। इस बीच गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई भी कर दी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर निर्माण में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: धालभूमगढ़ में 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार


















































