Jamshedpur: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित अंचल कार्यालय के सामने सोमवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाबूडीह लालभट्टा निवासी 42 वर्षीय छोटू कर्मकार अपने तीन साथियों के साथ ऑटो से हाता की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी दिलीप को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने छोटू की नाजुक हालत देखते हुए एमजीएम अस्पताल और फिर रांची रिम्स रेफर कर दिया। जांच के बाद रिम्स के डॉक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।

मृतक छोटू कर्मकार पेशे से चालक था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

टक्कर मारने वाली कार हादसे के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन की तलाश जारी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: पोटका में मानसिक रोगियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 52 मरीज हुए लाभान्वित

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा के गिरजाघरों में ईसाई समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाया गुड फ्राइडे

गुवा : गुवा क्षेत्र में ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर जी० ई० एल० चर्च गुवा…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जमशेदपुर पहुंचे, डीसी -एसएसपी ने किया स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया 

जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time