Jamshedpur : बागबेड़ा रजक समाज ने की आषाढ़ी पूजा, सुख शांति की कामना

जमशेदपुर : बागबेड़ा रजक समाज के तत्वाधान सोमवार को पंचायत भवन के सामने धोबी घाट परिसर में पारंपरिक तरीके से अषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया। समाज के सभी सदस्य विधिवत रूप से पूजा में शामिल हुए तथा सातों देवियों और भैरव बाबा की पूजा की। इस दौरान सभी ने देश, राज्य और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही वर्षा के देवता इंद्र भगवान से अच्छी वर्षा का आशीर्वाद मांगा। मौके पर बतौर अतिथि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। पंसस सुनील गुप्ता ने रजक समाज द्वारा धोबी घाट में आयोजित पूजा की सराहना करते हुए समाज की एकता और परंपरा के प्रति जागरूकता की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने धोबी घाट परिसर के सुंदरीकरण के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख सदस्य धर्मेंद्र रजक, रामजी रजक, विनोद कुमार रजक, मनोज रजक, राजकुमार रजक, हेमंत रजक, पप्पू रजक, बसंत रजक समेथ अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: किताडीह ग्राम सभा ने मनाया हूल दिवस, जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्प

Spread the love

Related Posts

Potka : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर जंगल किनारे अज्ञात युवती का जला शव बरामद, हत्या की आशंका

पोटका: झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर स्थित जंगल के किनारे बुधवार को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवती का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना…

Spread the love

Potka : कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *