BREAKING : हूल दिवस पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प ,भोगनाडीह में भारी तनाव लाठीचार्ज और आंसू गैस, कई घायल

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में सोमवार को आयोजित हूल दिवस कार्यक्रम के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वीर शहीद सिदो-कान्हू की धरती पर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोगों को पूजा से रोकने के विरोध में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।
इस दौरान प्रशासन और आदिवासियों के बीच झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार ने हूल दिवस जैसे पवित्र अवसर को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की और सिदो-कान्हू के वंशजों को भी पूजा से रोका गया। इस घटना के विरोध में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है और पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: JDU ने मनाया 170वां हूल दिवस, विधायक सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राष्ट्रीय योगी सेना ने यूपी के सीएम के जन्म दिन पर चना, शरबत एवं ठंडा जल का वितरण कर पेश की मानवता की मिसाल  

जमशेदपुर : राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के जन्म दिवस पर आम राहगीरों के बीच ठंडा जल एवं चना , शरबत वितरण कर भीषण गर्मी…

Spread the love

Potka : पोटका में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन,ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान 

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पूर्वी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time