बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने का सामूहिक निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइनों से विस्तार से अवगत कराया गया, वहीं शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति, पेयजल की उपलब्धता और जल निकासी के लिए नालों की साफ-सफाई जैसे बुनियादी मुद्दों पर भी गहन चर्चा की। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी इन सभी समस्याओं का यथाशीघ्र और सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर,डॉ उत्पल मुर्मू,पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार,थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाह, एसएस यादव,सपन महतो,असित मिश्रा,तरुण मिश्रा,मिंटू पाल,मिठू ओझा,प्रबीर गिरी, पानसोरी हांसदा,कयूम खा,परवेज आलम,मो कैश, सहजादा आलम,अशोक महेश्वरी,प्रबीर गिरी,चैतन्य मुंडा,सुमित माईती आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora :आसमानी बिजली के चपेट में आने से राजमिस्त्री की हुई मौत
There is no ads to display, Please add some



















































