Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में अमावस्या के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन की शुरुआत हुई, जो शाम 6.30 बजे तक चली। शाम 4 बजे से 6.30 बजे तक विशेष नागरिकों द्वारा हवन-पूजन में भाग लिया गया। वहीं दोपहर 11 बजे से भंडारा शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना का संपूर्ण कार्यक्रम पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी भक्तों को रक्षा सूत्र भी बांधा गया। शाम में श्रीगणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन हुआ, जो रात 11 बजे तक चला। इस अवसर पर मनोज पारिक एंड टीम ने शनि जयंती आई शनि जयंती आई… शनि की कृपा जिस पर हो जाए…, मैं हूं तेरा नौकर हाजरी रोज बजाता हूं… बजरंग बली ने झूमकर डंका बजा दिया… जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मेनका सरदार, समाजसेवी काजल दास, अरविंद मिश्रा बब्बू, सत्यनारायण मुन्ना अग्रवाल, नंदकिशोर ठाकुर, विष्णु सोनकर, साहेल सिंह आदि शामिल हुए। इसे सफल बनाने में महंत दामोदर बाबा, अशोक शर्मा, सोनी शर्मा, आयुषी, धर्मेन्द्र, शैलेश कुमार मुन्ना, ललन चौधरी, जसवीर सिंह, संतोष सिन्हा, अजय कुमार पाण्डेय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रजक मोहल्ला शनि मन्दिरः- जुगसलाई गर्ल्स स्कूल के पीछे रजक मोहल्ला स्थित शनि मन्दिर में भी आमवस्या के शुभ अवसर पर प्रात 7 बजे से पूजन कार्य शुभांरभ हुआ, जो दिन भर चला। मन्दिर में आने वाले भक्तों को पंडित रामकिशोर भार्गव ने पूजा करायी और प्रसाद दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshrdpur : साउथ प्वाइंट स्कूल की टॉपर श्रुति कुमारी को स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time