जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके पोटका थाना क्षेत्र के पास शुक्रवार शाम को एक दुखद हादसा हुआ। बाइक सवार ठेकेदार पवित्र शाह (60), जो सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु के रहने वाले थे, अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
सूत्रों के अनुसार, पवित्र शाह दोपहर को बाइक से पोटका की ओर जा रहे थे। तभी शाम के समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें निजी वाहन से टीएमएच अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज किया, लेकिन रात 11 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और चालक को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आगाज, 225 खिलाड़ी ले रहे भाग
There is no ads to display, Please add some


















































