Jamshedpur : बिरसा सेना ने ग्राम सभा के निर्णय के बाद देवघर मौजा की जमीन पर मूल रैयत को दिलाया दखल कब्जा

जमशेदपुर : देवघर मौजा के खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 1088 (रकबा-1.25 एकड़) पर शुक्रवार को बिरसा सेना ने रैयत कांदरा मांझी को कब्जा दिलाया। इस संबंध में ग्राम सभा पूर्व में ही अपना निर्णय दे चुकी है। ग्राम सभा के निर्णय के विपरीत विपक्षी रोमन मुर्मू व बिशू मुर्मू जमीन को भू-माफियाओं को बेचना चाह रहे थे. जबकि मूल रैयत कांदरा मुर्मू (धनाई मुर्मू) है। जबकि रोमन मुर्मू, बिसू मुर्मू एवं उनके पुत्र लालू मुर्मू, मनिक मुर्मू,  किसू मुर्मू एवं सुनाराम मुर्मू (सिमल मुर्मू व मांझी होपोन) द्वारा ग्राम सभा एवं मांझी परगना महाल के निर्णय की अवहेलना करते हुए कांदरा मुर्मू की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा था। उक्त परिस्थितियों को देखते हुए आज देवघर के ग्रामीणों एवं बिरसा सेना ने देवघर ग्राम सभा तथा मांझी परगना महाल (आसनबनी तोरोप) के निर्णय को अमल में लाते हुए कांदरा मुर्मू को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया।

डेमोग्राफी बदलने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : कच्छप

वहीं बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने जोर देते हुए कहा कि यदि कोई ग्राम सभा एवं मांझी परगाना महाल का निर्णय का अवहेलना करते हुए आदिवासियों के जमीन पर बाहरी भूमि माफियों को बसाकर डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करेगा तो बिरसा सेना कड़ी कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर बिरसा सेना के जमुदा, रैयती धनाई मुर्मू, सरकार मुर्मू, रेवती मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जदयू का टाटानगर स्टेशन पर धरना 7 अप्रैल को, जन भागीदारी के लिए सोनारी, बिरसानगर व बारीगोड़ा में पार्टी नेताओं ने की बैठक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोलमुरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल द्वारा नेपाली सेवा समिति के सभागार…

Spread the love

Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 12 को, 1000 यूनिट रक्त संग्रह का है लक्ष्य

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 12 अप्रैल को  अग्रसेन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time